Thursday, 23 November 2017

राजस्थान सरकार की योजनाएं 2017-2018 - पूरी जानकारी

राजस्थान तथा केंद्र सरकार ने साझा कर बीपीएल वर्ग, बेसहारा महिलाओं, बेरोज़गार युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, पुलिस कर्मियों, ग्रामीण इलाकों का विकास, किसानों, गर्भवती महिलाओं, उपचार योजना आदि के लिए बहुत से कदम उठाएं है। प्रधानमंत्री जी ने ग्रामीण एवं शहरी विकास के लिए आवास योजना, महिलाओं की सुविधा के लिए उज्ज्वला योजना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना, बीपीएल, अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए विभिन्न योजनाएँ, विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना, देश के गरीब किसानों के लिए विशेष बीमा योजना आदि की शुरुआत की है।

सहयोग उपहार योजना – बीपीएल श्रेणी के परिवारों की बेटी की शादी के लिए
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – राज्य के नागरिकों के लिए
मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना – मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग
स्वदेश दर्शन योजना – देश प्रमुख धार्मिक स्थलों पर यात्रा के लिए
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना – सम्बन्धी सुविधाएं फ्री प्रदान करने के लिए
दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना – वरिष्ठ नागरिकों के लिए
बीपीएल परिवार छात्रवृत्ति योजना – 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को वित्तिय सहायता प्रदान करने के लिए
निःशुल्क कोचिंग कक्षा योजना – 12वी बोर्ड विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए
अम्बेडकर अंतर्राष्‍ट्रीय स्कॉलरशिप योजना – अनुसूचित जाती वर्ग के प्रतिभावान विधार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए
भामाशाह सृजन योजना – बेरोज़गारो को लोन प्रदान करने के लिए
लैपटॉप वितरण योजना – मेधावी छात्रों को निशुल्क लैपटॉप वितरण करने के लिए
मुख्यमंत्री राजश्री योजना – शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु एवं बालिका के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए
छात्रगृह किराया योजना – राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं करने के लिए.........Read More

छत्तीसगढ़ 2017-2018 सरकारी योजनाओं की सूची - पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्रीय सरकार के साथ साझा कर आम जनता के लिए योजनाएँ शुरू की है; जैसे कि – मुख्यमंत्री योजनाएँ, लड़कियों, विकलांग, बुज़ुर्ग महिलाओं, मजदूरों आदि के कल्याण के लिए योजनाओं का शुभारम्भ किया है | छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए देश के प्रधानमंत्री जी ने भी योजनाओं में सहायता की है |

सीसीटीएनएस योजना – लोग ऑनलाइन थाने में शिकायत दर्ज
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना – राज्य के बुज़ुर्गो के लिए
क्लीन सिटी योजना – स्वच्छ भारत अभियान तहत शहर को साफ करने का उद्देश्य
लोक सुराज अभियान – विकास की बयार- आपके द्वार’ है तथा विकास और जनहितकारी योजना
ब्याज मुफ्त ऋण योजना – किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए
निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र – महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रशिक्षण
जन-जागरण अभियान – राज्य में शराब-बंदी के लिए
एक भारत श्रेष्ट भारत योजना – अनेकता में एकता की भावना को प्रोत्साहित करना
अन्नपूर्णा वैन किचन योजना – मोबाइल वैन के द्वारा लोगों को खाना प्रदान करना
नि:शुल्क एलईडी योजना – मुफ्त एलईडी रोशनी वितरित करने की योजना
छात्रगृह योजना – दिव्यांग बच्चों को लाभ
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना – स्कूली विद्यार्थियों के लिए
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना – राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए
मुख्यमंत्री बाल मधुमेह सुरक्षा योजना – मधुमेह पीड़ित बच्चों के लिए
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम – ग्रामीण युवाओं को लाभ देने के लिए........Read More

Wednesday, 15 November 2017

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2017 - पूरी जानकारी

उत्तरप्रदेश राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2017 की शुरुआत की। यह बीमा योजना किसानो की कल्याण के लिए लागू की गई। इस बीमा योजना का लाभ भूमिहीन किसान, रेहडी और पटरी वाले, खोमचा लगाने वाले तथा गरीबों को दिया जाएगा। राज्य ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि,”एक अन्य फैसले में राज्य मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के 16 नगर निगमों के तहत आने वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से ‘एलईडी स्ट्रीट लाइट’ लगाना तय किया।”

इस बीमा योजना का लाभ/ पात्र गरीब एवं किसानो को दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रथम चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योजना के तहत किसानाें और गरीबों को दुर्घटना होने पर मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने के लिए bimacarecard.com पर जाना होगा।

अधिक जानकारी के लिए - CLICK HERE

मध्यप्रदेश पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना - पत्रकारों के लिए बीमा पालिसी

मध्यप्रदेश सरकार ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना 2017-18 की शुरुआत की तथा इच्छुक पत्रकारों के लिए आवेदन-पत्र भी आमंत्रित किये। राज्य के जिन पत्रकारों की बीमा पालिसी पत्रकार बीमा योजना के अन्तर्गत, अगस्त माह में खत्म हो रही थी, उसे 30 सितम्बर, 2017 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पत्रकार बीमा योजना के तहत पालिसी एक साथ 1 अक्टूबर से संचालित की जाएगी।

इस बीमा योजना के तहत आवेदन-पत्र, प्रीमियम की तालिका और योजना की विस्तृत जानकारी जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट mpinfo.org पर उपलब्ध है। इस बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा के लिए 2 लाख रुपये और दुर्घटना बीमा के लिए 5 लाख रुपये है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन-पत्र mpinfo.org और mdindiaonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है।

पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना की अधिक जानकारी के लिए - CLICK HERE

मुख्यमंत्री युवा उद्योग योजना (MMYUY) मध्यप्रदेश - बेरोज़गार युवाओं व युवतियों के लिए

मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्योग योजना (MMYUY) को बेरोज़गार युवाओं व युवतियों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत लाभार्थी बनने के लिए mmsy.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना के अंतर्गत, सरकार राज्य के युवाओं को अपना व्यावसायिक उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

इस स्वरोज़गार योजना के तहत, किसी भी उद्योग को स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को अधिक रोजगार और नौकरियां पैदा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिये स्वयं का उद्योग (विनिर्माण)/सेवा उद्यम स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है।

इस योजना के तहत हितग्राहियों को मार्जिन मनी सहायता, ब्याज अनुदान, ऋण गारंटी एवं प्रशिक्षण का लाभ शासन द्वारा दिया जाएगा। योजना द्वारा अनुसूचित जाति के बेरोज़गार लोगों को स्वरोज़गार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है। इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री युवा उद्योग योजना (MMYUY) एप्लीकेशन फॉर्म - CLICK HERE

उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना - बुज़ुर्गो को तीर्थ-यात्रा

उत्तराखंड राज्य सरकार ने ‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’ के स्थान में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’ की शुरुआत की। इस मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य बुज़ुर्गो को तीर्थ-यात्रा करवाना है। इस योजना के तहत राज्य के भीतर के नई देवस्थानों पर घुमाया जाएगा तथा 6 नए धार्मिक स्थलों को जोड़ा गया है।

इस योजना के तहत पूर्व की भांति श्री बद्रीनाथ धाम, श्री गंगोत्री धाम, नानकमत्ता व रीठा-मीठा साहिब, निजामुद्दीन औलिया के अतिरिक्त कलियर शरीफ (हरिद्वार), ताडकेश्वर (पौड़ी), कालीमठ (रूद्रप्रयाग), जागेश्वर (अल्मोड़ा), गैराड गोलू (बागेश्वर), गंगोलीहाट (पिथौरागढ) आदि को शामिल किया गया है। इस योजना में 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को लाभार्थी बनाया जाता है।

उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों से अनुरोध किया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को जो उक्त वर्णित धामों एवं तीर्थ स्थलों में किसी एक धाम /तीर्थ स्थल हेतु चयनित कर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर फार्म भरवाते हुए चयनित बुजुर्गों का विवरण क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कार्यालय को ई-मेल rtotourismddn@gmail.com पर भी उपलब्ध करायें।

योजना की पूरी जानकारी के लिए - CLICK HERE

Sunday, 5 November 2017

बिहार:- प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण लाभार्थी की सूची

प्रधानमंत्री आवास योजना: इस आवास योजना के अंतर्गत सभी को लाभ मिले, इसके लिए PMAY को दो स्तरों पर विभाजित किया गया है – PMAY-U और PMAY-G। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लिए वेबसाइट pmaymis.gov.in और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए वेबसाइट rhreporting.nic.in को जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना बिहार शहरी लाभार्थी सूची :

  1. लाभार्थी सूची जांचने के लिए वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाना होगा।
  2. मुख्यपृष्ठ पर अपने नाम के ‘तीन’ अक्षर लिखें व “Show”पर क्लिक करें।
  3. अब लाभार्थी सूची में अपना नाम ध्यानपूर्वक जांचे।
  4. एक नाम के अधिक लाभार्थी होने पर अपने पिता का नाम जांचे।

प्रधानमंत्री आवास योजना बिहार ग्रामीण लाभार्थी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करे : CLICK HERE