Showing posts with label सरकारी योजना छत्तीसगढ़ हिंदी. Show all posts
Showing posts with label सरकारी योजना छत्तीसगढ़ हिंदी. Show all posts

Monday, 8 January 2018

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बाल ह्रदय सुरक्षा योजना 2018 में लाभ हेतु आवेदन करें

छत्तीसगढ़ में "मुख्यमंत्री बाल ह्रदय सुरक्षा योजना 2018" के तहत बच्चों के दिल के इलाज हेतु आवेदन शुरू किये गए है। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना में 2017 में जिले के 125 बच्चों के हृदय का इलाज किया गया। योजना के तहत जन्म से 15 वर्ष तक के बच्चों में हृदय संबंधी 7 प्रकार की बीमारियों के निःशुल्क इलाज के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा वर्ष 2008 से प्रदेश में मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना संचालित की जा रही है।

योजना में हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के साधारण ऑपरेशन के लिए एक लाख 30 हजार रुपए और जटिल ऑपरेशन के लिए एक लाख 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता का प्रावधान है। यदि हृदय का वाल्व बदला जाता है, तो 50 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता का प्रावधान है। योजना में सभी वर्ग के बच्चों के हृदय रोग का उपचार किया जाता है।

मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ : इस योजना के तहत जन्म से 15 वर्ष के हृदय रोग पीड़ित बच्चो को उपचार उपलब्ध किया जाता है। योजना के अंतर्गत, 7 बीमारियां सूचीगत है तथा योजना के तहत साधारण सर्जरी हेतु 1.30 एवं जटिल सर्जरी हेतु 1.50 एवं वाल्व रिप्लेसमेंट हेतु 1.80 लाख रुपये की उपचार सहायता प्रदान की जाती है।

Chhattisgarh Mukhyamantri Baal Hardye Surksha Yojana Application and More Details : CLICK HERE

छत्तीसगढ़ संगवारी योजना - बेरोज़गार महिलाओं के रोज़गार के लिए

छत्तीसगढ़ में बेरोज़गार महिलाओं के रोज़गार के लिए "संगवारी योजना" की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत रोज़गार प्रशिक्षण में महिलाओं को घर में कामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके अंतर्गत, महिलाओं को झाड़ू, पोछा लगाने, वाशिंग मशीन व वेक्यूम क्लीयर चलाने और फ्रिज साफ करना आदि सिखाया जाएगा।

इसके साथ ही, चयनित महिलाओं का पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया जाएगा। योजना के तहत प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद, नगर निगम एक टेलीफोन नंबर भी जारी करेगा। स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत महिलाअों को बाई के काम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें घरेलू कामकाज के अलावा घर के उपकरण चलाना व उनकी सफाई करना सिखाया जाएगा।

प्रशिक्षित करने के बाद निगम इन महिलाओं का पुलिस वेरिफिकेशन कराएगा। इसमें उनके पूरे परिवार, निवास स्थान से संबंधित जानकारी पुलिस एकत्रित करेगी। योजना के तहत जरूरतमंद व्यक्ति के फोन करने पर उसके मकान के आसपास रहने वाली प्रशिक्षित बाई को अगले दिन ही भेज दिया जाएगा। दक्ष होनेे के कारण इनका वेतन सामान्य बाई से कुछ ज्यादा होगा। हालांकि लोग इन्हें काम में रखकर सुरक्षित रहेंगे।

Friday, 5 January 2018

छत्तीसगढ़ जवाहर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2018-19

छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए “जवाहर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2018-19” के तहत आवेदन आमंत्रित किये गये है। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा छठवीं एवं कक्षा नवमीं में प्रवेश हेतु एससी/ एसटी वर्गीय विद्यार्थियों को लाभार्थी बनाया जाता है। इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत, लाभार्थी बनने के लिए tribal.cg.gov.in पर आवेदन करना होगा।

छत्तीसगढ़ में संचालित किसी मान्यता प्राप्त शाला से कक्षा पांचवीं एवं आठवीं में नियमित अध्ययनरत् हो तथा कक्षा चौथी एवं सातवीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। इच्छुक छात्र निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कर अध्ययनरत् संस्था में जमा कर सकते हैं। योजना के तहत शिक्षण शुल्क, प्रवेश शुल्क, भोजन, आवास, गणवेश, जूते, मोज़े, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य सुविधाएँ विद्यालय द्वारा मुफ्त प्रदाय किया जाता है।

जवाहर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2018-19 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2018 निर्धारित की गई है। उक्त योजनांतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी, 2018 को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक किया जाएगा। शाला प्रमुख द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन का परीक्षण एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अग्रेषण हेतु 3 फरवरी, 2018 तक की तिथि निर्धारित की गई है।

जवाहर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2018-19 आवेदन पत्र : CLICK HERE

Thursday, 21 December 2017

छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना - नवजात बालिकाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग ने नवजात बालिकाओं के लिए नोनी सुरक्षा योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत लाभार्थी होने के लिए nonisuraksha.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। इस योजना के तहत 1 अप्रैल, 2014 के बाद जन्म लेने वाली गरीबी रेखा के नीचे जन्म लेने वाली बालिकाओं को पात्र बनाया जाता है। योजना के अंतर्गत, पंजीकृत बेटियों को 18 वर्ष पूर्ण होने एवं 12 वीं उत्तीर्ण करने पर 1 लाख राशि प्रदान की जाती  है।

सरकर का योजना द्वारा उद्देश्य राज्य की बालिकाओं का शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है तथा बालिकाओं के अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के लिए योजना की पहल है। इस योजना द्वारा बल विवाह की रोकथाम में सहायता मिली है। बेटी के माता-पिता का ग्रामीण विकास विभाग की अद्यतन गरीबी रेखा की सर्वे सूची में परिवार के मुखिया का नाम दर्ज होना चाहिए। इस योजना एक अंतर्गत, लाभ परिवार की दो बालिकाओं को दिया जाएगा तथा तीसरी बालिका को योजना का पात्र नहीं बनाया जाएगा।

नोनी सुरक्षा योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म – CLICK HERE

Thursday, 23 November 2017

छत्तीसगढ़ 2017-2018 सरकारी योजनाओं की सूची - पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्रीय सरकार के साथ साझा कर आम जनता के लिए योजनाएँ शुरू की है; जैसे कि – मुख्यमंत्री योजनाएँ, लड़कियों, विकलांग, बुज़ुर्ग महिलाओं, मजदूरों आदि के कल्याण के लिए योजनाओं का शुभारम्भ किया है | छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए देश के प्रधानमंत्री जी ने भी योजनाओं में सहायता की है |

सीसीटीएनएस योजना – लोग ऑनलाइन थाने में शिकायत दर्ज
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना – राज्य के बुज़ुर्गो के लिए
क्लीन सिटी योजना – स्वच्छ भारत अभियान तहत शहर को साफ करने का उद्देश्य
लोक सुराज अभियान – विकास की बयार- आपके द्वार’ है तथा विकास और जनहितकारी योजना
ब्याज मुफ्त ऋण योजना – किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए
निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र – महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रशिक्षण
जन-जागरण अभियान – राज्य में शराब-बंदी के लिए
एक भारत श्रेष्ट भारत योजना – अनेकता में एकता की भावना को प्रोत्साहित करना
अन्नपूर्णा वैन किचन योजना – मोबाइल वैन के द्वारा लोगों को खाना प्रदान करना
नि:शुल्क एलईडी योजना – मुफ्त एलईडी रोशनी वितरित करने की योजना
छात्रगृह योजना – दिव्यांग बच्चों को लाभ
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना – स्कूली विद्यार्थियों के लिए
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना – राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए
मुख्यमंत्री बाल मधुमेह सुरक्षा योजना – मधुमेह पीड़ित बच्चों के लिए
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम – ग्रामीण युवाओं को लाभ देने के लिए........Read More

Tuesday, 3 October 2017

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2017-18 - ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म

छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2017-18 का शुभारम्भ किया, जिसके तहत इच्छुक नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर योजना के पात्र बन सकते है। इस योजना के तहत राज्य के नि:शक्त व्यक्तियों व स्थायी वरिष्ठ नागरिकों, जोकि 60 वर्ष या अधिक आयु के हो पात्र/ लाभार्थी बनाए गए। इस तीर्थ यात्रा योजना के तहत चयनित आवेदकों को विभिन्न स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2017-18 : 

इस योजना के तहत पात्र, 80 प्रतिशत हितग्राही बी.पी.एल. अंत्योदय एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के कार्डधारी होंगे एवं 20 प्रतिशत हितग्राही गरीबी रेखा के ऊपर के ऐसे वरिष्ठ नागरिक होंगे, जो आयकर दाता न हो। इस योजना में 25 प्रतिशत हितग्राही शहरी क्षेत्र के होंगे एवं 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों को शामिल किया जाएगा। योजना के तहत आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो व इस योजना के अंतर्गत पूर्व में यात्रा न की हो।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना छत्तीसगढ़ के बारे में अधिक जानकरी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें व ऑनलाइन एप्लीकेशन, दिशानिर्देश, आवश्यक दस्तावेज़ों, तीर्थ स्थानों की सूची और चिकित्सा प्रमाण-पत्र डाउनलोड करें - CLICK HERE  

Monday, 8 May 2017

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना

डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई गयी एक पहल है जो की स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू की गयी है. हलाकि योजना को पहले भी शुरू किया जा चूका है, लेकिन तैयारियां पूरी न होने के कारन इसको ट्रायल का नाम दे दया गया.

डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना का उद्घाटन कल पार्षदों ने अपने अपने वार्ड से 8 मई 2017 को शुरू कर दिया गया. यह योजना मानसरोवर और सिविल लाइन्स के आठ वार्ड में शुरू की गयी थी.

यह योजना लोगो को सफाई के प्रति जागरूक भी करेगी. राजस्थान के जयपुर को सफाई की रेस में 215 व नंबर मिला है. इसलिए इस योजना को दोबारा शुरू किया है. निगम ने ठेका कम्पनी को तत्काल काम करने के लिए कहा गया है.


कम्पनी ने सात दिन के ट्रायल के बाद जागरूकता अभियान के बाद आज से योजना का ट्रायल शुरू कर दिया गया है.

फ़िलहाल इस योजना को वार्ड 40 से 43 और सिविल लाइन्स जाने के वार्ड 20 , 21 , और 58 से शुरू कर दिया गया है. इस योजना के अंतर्गत लगभग हर साल 44 .41 करोड़ रुपये की लागत खर्च होगी.

राजस्थान की सभी सरकारी योजनाएं