Wednesday, 10 January 2018

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास (शहीद ग्राम) योजना 2018

उत्तर प्रदेश में वंचितों व शहीदों के गांवों में विकास की गंगा बहाने के लिए “मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना 2018” की शुरुआत की है। सपा शासन में शुरू डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना को योगी सरकार ने बंद कर दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के नाम से जाना जाएगा।

मंगलवार को कैबिनेट ने इसके समेत कुल दस प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने फैसलों की जानकारी दी।

ग्राम्य विकास विभाग मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना को संचालित करेगा। इसमें 17 कार्यदायी विभागों के 24 कार्यक्रम संचालित होंगे। इन गांवों में खड़ंजा, नाली, पेयजल, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन कार्ड और कौशल विकास जैसी योजनाओं को प्राथमिकता पर गति दी जाएगी। इससे समाज के वंचित वर्ग का विकास होगा।

No comments:

Post a Comment