Showing posts with label सरकारी योजना मध्यप्रदेश हिंदी. Show all posts
Showing posts with label सरकारी योजना मध्यप्रदेश हिंदी. Show all posts

Wednesday, 17 January 2018

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री साक्षरता पुरस्कार योजना में आवेदन करें

मध्यप्रदेश में ग्राम पंचायतों, विकासखंडों एवं जिलों से 25 जनवरी, 2018 तक “मुख्यमंत्री साक्षरता पुरस्कार योजना” के तहत आवेदन कर सकते है। इस योजना के तहत आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट www.educationportal.mp.gov.in पर जाना होगा।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा साक्षर भारत योजना अंतर्गत घोषित इन पुरस्कारों के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 5 ग्राम पंचायतों, 3 विकासखंडों एवं एक ज़िले को मुख्यमंत्री साक्षरता पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य/प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतें, विकासखंड और ज़िले 25 जनवरी तक अपने आवेदन स्पीड़ पोस्ट से संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र, पुस्तक भवन, बी-विंग, अरेरा हिल्स, भोपाल के पते पर प्रेषित कर सकते हैं।

वर्ष 2016-17 में मध्यप्रदेश में 24 लाख 61 हज़ार से अधिक प्रौढ़ निरक्षरों ने प्रशिक्षण उपरांत साक्षरता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। वहीं प्रदेश के 31 सांसद आदर्श ग्रामों में निरक्षर लगभग 24 हज़ार प्रौढ अब नवसाक्षर बनकर सामने आयें हैं। मध्य प्रदेश को इस उपलब्धि के लिए गत वर्ष 3 राष्ट्रीय साक्षरता पुरुस्कार भी प्राप्त हुए हैं। राज्य में इन उत्कृष्ट कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा मुख्यमंत्री साक्षरता पुरस्कारों की स्थापना की गई है।

Madhya Pradesh Mukhyamantri Sakshrta Purskar Yojana Application Form - CLICK HERE

Friday, 5 January 2018

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर - गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को लाभ के लिए

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर 2018 का आयोजन किया है। इस शिविर को ‘राज्य बीमारी सहायता योजना‘ के तहत शुरू किया जा रहा है। यह शिविर से 5 जनवरी, 2018 से 11 फरवरी, 2018 तक आयोजित किया जाएगा। इन शिविर में योजना के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे 0 से 18 वर्ष के समस्त बच्चों को लाभार्थी बनाया जाएगा।

राज्य बीमारी सहायता योजना के तहत लाभ लेने के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर ले सकते है तथा ऑफलाइन आवेदन भी पेश किये जा सकते है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के रोगियों को योजना के तहत एक बार सहायता प्रदान की जाएगी तथा दूसरी बार पुनः चिह्नित बीमारियों में उपचार/ सर्जरी की आवश्कता होती है तो 2 लाख रुपये सकल सीमा में रहते हुए सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर – राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम अंतर्गत 0 से 18 वर्ष के समस्त जन्मजात हृदय रोग, श्रवण बाधित, मोतियाबिंद, कटे होठ एवं फटे तालू, क्लब फुट, भेंगापन, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप, ई.एन.टी. एवं दंत रोग से ग्रसित बच्चों एवं राज्य बीमारी सहायता योजना अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित हितग्राहियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान में उपचारित कराया जाना है।

मध्यप्रदेश आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना

मध्यप्रदेश में “आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना 2018” को लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत बेरोज़गार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए 5 से 10 दुधारू पशु गाय या भैंस बैंक से ऋण स्वीकृत कराकर डेयरी व्यवसाय शुरु कर सकते हैं।

गौ संवर्धन योजना 2018 के तहत इकाई की अधिकतम सीमा राशि 10 लाख रुपए है। जिसमें मार्जिन मनी सहायता के रुप में इकाई लागत का 25 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम (1.50 लाख) तथा अनुसूचित-जनजाति के लिए 33 प्रतिशत अधिकतम (2 लाख) रुपए प्रदाय की जाएगी।

योजना के तहत बैंक से प्राप्त ऋण पर 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से (अधिकतम 25 हजार रुपए प्रतिवर्ष) ब्याज की प्रतिपूर्ति 7 वर्षों तक विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। योजना के तहत बाकि राशि/ ब्याज हितकारी स्वयं प्रतिपूर्ति करेगा। योजना का जो पशु पालक लाभ प्राप्त करना चाहते हो वे नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था या कार्यालय दमोह में संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

Thursday, 23 November 2017

मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं 2017-2018 - पूरी जानकारी

मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं सभी के लिए हैं । बीपीएल वर्ग, बेसहारा महिलाओं, बेरोज़गार युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों, गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन वेबपोर्टल पर एप्लीकेशन के द्वारा आवेदन कर सकते है । इसके साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी विकास के लिए आवास योजना, महिलाओं की सुविधा के लिए उज्ज्वला योजना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना, बीपीएल, अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए योजना, मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की है।

विद्यालय उपहार योजना – स्कूल चलें हम अभियान के तहत पहली कक्षा में प्रवेश के लिए घर- घर जाकर सर्वे किया जाएगा|
कृषि ऋण समाधान योजना – डिफॉल्टर किसानों के लिए एक नई योजना
रुक जाना नहीं योजना – परीक्षा में असफल छात्रों को फिर से मौका देने के लिए
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना – बारहवीं में पास होने वाले विद्यार्थियों को उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने पर पूरी फीस माफ़
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना – वरिष्ठ नागरिको को विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए
मुख्यमंत्री कन्यादान/ निकाह विवाह योजना –  गरीब कन्याओं के लिए
इंस्पायर अवॉर्ड योजना – बीआरसी, जनशिक्षक, प्राचार्य तथा संस्था प्रमुखों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए
दीनदयाल रसोई योजना  – गरीब नागरिको को 5 रुपये तक भोजन प्रदान
माँ तुझे प्रणाम योजना  – युवाओ में देश के प्रति जागरूक करने के लिए
नगर उदय अभियान – जन कल्याणकारी योजनाओ के में बताने के लिए
कौशल्या योजना – महिलाओ को प्रशिक्षित कर सशक्त बनाने के लिए
नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना –  दिव्यांगों एवं उनके परिजनों के लिए
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना – विशेषकर पिछड़ी व निचली बस्तियों के बेटी के लिए
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना – युवाओं को स्वयं के उद्योग-व्यवसाय शुरू करने के लिए
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना – किसानों को खेत में सिंचाई के लिए
लाड़ली लक्ष्मी योजना – मेधावी लड़कियों को फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरण
विधवा पुनर्विवाह योजना – विधवा महिलाओं के दोबारा घर बसाने को प्रोत्साहित करने के लिए
पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना – पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए
ऑनलाइन समाधान योजना – सभी स्तरों पर शिकायत निवारण के लिए
बेरोज़गारी भत्ता योजना – बेरोज़गारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए
नई सीबीएसई परीक्षा योजना – 11वीं के विद्यार्थियों के लिए
अंतरा योजना – बच्चों में अंतराल रखने एवं बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए
शाला सिद्धि प्रोत्साहन योजना – विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए
स्मार्टफोन वितरण योजना – विद्यार्थियों को स्मार्टफ़ोन वितरण करने के लिए...........Read More

Wednesday, 15 November 2017

मध्यप्रदेश पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना - पत्रकारों के लिए बीमा पालिसी

मध्यप्रदेश सरकार ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना 2017-18 की शुरुआत की तथा इच्छुक पत्रकारों के लिए आवेदन-पत्र भी आमंत्रित किये। राज्य के जिन पत्रकारों की बीमा पालिसी पत्रकार बीमा योजना के अन्तर्गत, अगस्त माह में खत्म हो रही थी, उसे 30 सितम्बर, 2017 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पत्रकार बीमा योजना के तहत पालिसी एक साथ 1 अक्टूबर से संचालित की जाएगी।

इस बीमा योजना के तहत आवेदन-पत्र, प्रीमियम की तालिका और योजना की विस्तृत जानकारी जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट mpinfo.org पर उपलब्ध है। इस बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा के लिए 2 लाख रुपये और दुर्घटना बीमा के लिए 5 लाख रुपये है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन-पत्र mpinfo.org और mdindiaonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है।

पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना की अधिक जानकारी के लिए - CLICK HERE

मुख्यमंत्री युवा उद्योग योजना (MMYUY) मध्यप्रदेश - बेरोज़गार युवाओं व युवतियों के लिए

मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्योग योजना (MMYUY) को बेरोज़गार युवाओं व युवतियों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत लाभार्थी बनने के लिए mmsy.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना के अंतर्गत, सरकार राज्य के युवाओं को अपना व्यावसायिक उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

इस स्वरोज़गार योजना के तहत, किसी भी उद्योग को स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को अधिक रोजगार और नौकरियां पैदा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिये स्वयं का उद्योग (विनिर्माण)/सेवा उद्यम स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है।

इस योजना के तहत हितग्राहियों को मार्जिन मनी सहायता, ब्याज अनुदान, ऋण गारंटी एवं प्रशिक्षण का लाभ शासन द्वारा दिया जाएगा। योजना द्वारा अनुसूचित जाति के बेरोज़गार लोगों को स्वरोज़गार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है। इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री युवा उद्योग योजना (MMYUY) एप्लीकेशन फॉर्म - CLICK HERE

Friday, 15 September 2017

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मध्यप्रदेश ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2017-18 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। इस योजना के तहत आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य वर्ग, महिला, निःशक्तजन, नक्सल प्रभावित, सेवानिवृत्त सैनिक को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट 1,2 की पात्रता है। इस योजना का लाभ लेने के लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कोई भी व्यक्ति अथवा उनके परिवार के सदस्य जो पूर्व में भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत अनुदान प्राप्त कर लाभान्वित हुआ है इस योजना में पात्रता नहीं होगी।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन के लिए mmsy.mponline.gov.in पर जाऍं तथा दिशानिर्देश अनुसार एवं आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ जमा करें। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना - CLICK HERE

ऑनलाइन समाधान योजना मध्यप्रदेश – samadhan.mp.gov.in

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने आम जनता की सभी स्तरों पर शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन समाधान योजना एवं एम. पी. समाधान पोर्टल को शुरू किया है। यह ऑनलाइन समाधान योजना पोर्टल पर दर्ज की गई सभी शिकायत आवेदन-पत्र (Complaint Application Form) के द्वारा शिकायत का निवारण करती है। यह योजना राज्य में प्रति माह के पहले मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 से 25 शिकायत आवेदन-पत्रों पर चर्चा कर ऑनलाइन समाधान प्रदान करती है।

इस योजना का उद्देश्य सभी लोगो की शिकायतें समय पर सुनी एवं जल्द समाधान/ निवारण करना है। इस ऑनलाइन योजना का लाभ लेने के लिए व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान तक अपनी शिकायत पहुंचाने के लिए एम. पी. समाधान पोर्टल samadhan.mp.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत पत्र भरें। इस योजना के तहत विभग के पोर्टल पर अपनी शिकायत के निवारण के लिए Online Complaint Application Form भर सकते है।

ऑनलाइन समाधान योजना मध्यप्रदेश Application Form - CLICK HERE

मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश किसानों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना शुरू की गई है। इस योजना में फसल गिरदावरी मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त संपूर्ण डाटा संकलित किया जाएगा। इसके लिए रेवन्यू केसेस मॉनीटरिंग सिस्टम अगले तीन माह में सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन प्रकरण निराकृत हो जाएंगे। इन योजनाओं की घोषणा चौहान ने आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रम “दिल से” में किसानों के साथ सीधी बात करके कही।

कस्टम प्रोसेसिंग सेंटर्स योजना मध्यप्रदेश का शुभारम्भ जल्द किया जाएगा। इस योजना के तहत केन्द्र की स्थापना पर युवाओं को 25 लाख रूपये के 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इन केंद्रों के द्वारा किसान अपने कृषि उद्यानिकी उत्पाद लाकर किराये पर उनकी क्लीनिंग, ग्रेडिंग, पैकिंग और मूल्य संवर्द्धन करवा सकेंगे। इस योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 10 लाख से 2 करोड़ रूपये का ऋण सरकार की गारंटी पर मिलेगा। इसमें 15 प्रतिशत अनुदान तथा 5 वर्षों तक 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश - CLICK HERE

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना 2017-18 रजिस्ट्रेशन फॉर्म

मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना वर्ष 2017-18 महिलाओं और बालिकाओं के लिए लागू की गई है। इस योजना में शिक्षा प्रणाली को छोडे़ हुये युवा, महिलाएं व स्वरोजगार कौशल विकसित के इच्छुक व्यक्ति या महिलायें और अनौपचारिक कौशल का प्रमाणीकरण करवाना चाहते हैं वे सभी युवा, महिलायें भाग ले कर, प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसके लिए 15 वर्ष से अधिक उम्र के महिला या पुरूष आयु होनी चाहिए |

मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना के तहत आवेदन करने के लिए जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा | रजिस्ट्रेशन के लिए ssdm.mp.gov.in वेबसाइट पर जाए और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं | मध्यप्रदेश की राज्य सरकार द्वारा संचालित इस मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना में 15 दिवस से लेकर 09 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है | इस योजना का उद्देश्य बेरोज़गारो को रोज़गार व प्रशिक्षित करना है | इस योजना के तहत युवक- युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ रोज़गार एवं स्वरोज़गार दिया जाएगा |

मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना मध्यप्रदेश Online Application Form - CLICK HERE